फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओवरलोड से बिजली व्यवस्था धड़ाम

Wed, 08 Jul 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उमस भरी गर्मी में लोड बढ़ने से बिजली संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। जायस उपकेंद्र से जुड़े छह फीडरों के उपभोक्ताओं को रात में बारी-बारी से महज दो घंटे बिजली आपूर्ति ही हो पा रही है। ओवरलोड और लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और पानी की मोटरें नहीं चल पाने से कई इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी के साथ ही पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन



जायस उपकेंद्र के सलोन, बेरारा, जल निगम, बहादुरपुर, जायस और तिलोई फीडरों पर ओवरलोड के कारण नियमित आपूर्ति नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रात में केवल दो-दो घंटे की आपूर्ति बारी-बारी से हो रही है। खरौली, मवई आलमपुर, मुबारकपुर मुखेटिया और बघेल गांव के लोगों ने बताया कि बिजली न आने से सिंचाई, पेयजल और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जेठौना में टेढ़े बिजली पोल को सीधा कर तार कसने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। मऊ उपकेंद्र से दोपहर 12:20 बजे बिजली आपूर्ति बंद हुई, जो शाम चार बजे के बाद बहाल हो सकी।


करपिया पावर हाउस से सोमवार रात तीन बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो बुधवार सुबह आठ बजे बहाल हुई। मुसाफिरखाना पावर हाउस की आपूर्ति सोमवार रात 10:30 बजे बंद हुई और 11:30 बजे चालू हुई। शुकुलपुर पावर हाउस से रात 10:30 बजे बिजली गुल हुई, जो 11:35 बजे बहाल हुई। पनियार पावर हाउस की आपूर्ति रात 10:15 बजे बाधित हुई और रात 12:40 बजे शुरू हो सकी। सेमरौता उपकेंद्र से सोमवार रात दो बार कटौती की गई।
विज्ञापन


जगदीशपुर क्षेत्र में दिनभर लो वोल्टेज और बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। अवर अभियंता महेश पांडेय ने बताया कि उपकेंद्र को मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिल रही है। 33 केवी मेन लाइन में खराबी के कारण बिजली की सुचारू आपूर्ति में समस्या हो रही है। मरम्मत के बाद इसे पूरी तरह दुरुस्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें