फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रातभर ट्रिपिंग से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित

Mon, 27 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शनिवार रात से रविवार तक अमेठी जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई, जिससे 10 से 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन



यह समस्या 33 केवी लाइन में खराबी, स्थानीय खराबी और लगातार बिजली गुल होने के कारण आई। उमस भरे मौसम में लोगों को पेयजल संकट, घरेलू कामकाज और मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हुई। विद्यार्थियों की पढ़ाई और धान की रोपाई-सिंचाई भी प्रभावित हुई।




गौरीगंज बिजली घर से शनिवार रात 8:30 बजे आपूर्ति ठप हुई, जो तीन घंटे बाद बहाल हुई, पर रातभर ट्रिपिंग जारी रही। करपिया उपकेंद्र की आपूर्ति शनिवार रात 8:40 बजे बंद होकर रविवार सुबह 11:20 बजे चालू हुई, जिसका कारण रसूलाबाद वितरण लाइन के पूरे जोरई गांव में तार टूटना था। मुसाफिरखाना और जामों क्षेत्रों में 33 केवी लाइन में खराबी से 10 घंटे से अधिक बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि यह अघोषित कटौती नहीं थी, बल्कि स्थानीय खराबी और लाइन में दिक्कत आने पर मरम्मत के लिए आपूर्ति रोकी गई थी। फॉल्ट दूर होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें