फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह घंटे गुल रही बिजली

Fri, 13 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर टूटा बिजली का खंभा। स्रोत: ऊर्जा निगम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति छह घंटे बाधित रहने से शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार रात दो बजे अमेठी रोड स्थित अनाज गोदाम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और तहसील फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली गुल हो गई। सुबह नौ बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान घरों में पानी की किल्लत रही। स्कूल और काम पर जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


शहर निवासी संजय मिश्र ने बताया कि रात में बिजली जाने के बाद सुबह तक इंतजार करना पड़ा। पानी की टंकी खाली हो गई थी। गृहिणी रेखा सिंह ने कहा कि सुबह खाना बनाने और घर के काम करने में परेशानी हुई। बिजली नहीं होने से पानी की मोटर नहीं चल सकी। दुकानदार मनोज गुप्ता के मुताबिक सुबह दुकान खोलने के बाद भी बिजली नहीं थी। इन्वर्टर की बैटरी जवाब दे गई, जिससे काम प्रभावित हुआ।

स्थानीय निवासी शब्बीर अहमद ने बताया कि रातभर मच्छरों के कारण नींद पूरी नहीं हुई। आपूर्ति बहाल होने तक इंतजार करना पड़ा। उपकेंद्र गौरीगंज के अवर अभियंता इंजरीत सेन ने बताया कि अज्ञात वाहन से खंभा टूटने के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। कर्मचारियों ने तहसील फीडर की आपूर्ति जीजीआईसी फीडर से जोड़कर चालू की। बाद में हाइड्रा की मदद से नया खंभा लगाकर आपूर्ति सामान्य कर दी गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। सुबह तक शिकायतें मिलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें