फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छठ पर फल, सूप-दउरा की बढ़ी मांग

Fri, 13 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज बाजार में सूप-दउरा खरीदती महिला। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर जिले की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय पर्व की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को महिलाएं पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, जायस, रामगंज और दुर्गापुर सहित प्रमुख बाजारों में सूप, दउरा, बांस की टोकरी, नारियल, गन्ना और फलों की दुकानें सज गई हैं। सुबह से शाम तक बाजारों में खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है।
विज्ञापन


दुकानदार रामकुमार ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए पहले से ही बांस से बने सूप, दउरा और टोकरी मंगाई गई हैं। महिलाएं अपनी जरूरत के हिसाब से सामान पसंद कर रही हैं। फल विक्रेता राजेश मौर्य ने बताया कि पर्व के चलते फलों की मांग बढ़ी है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए अलग-अलग तरह के फल मंगाए गए हैं। माधोपुर निवासी रागिनी ने बताया कि छठ पूजा के लिए कई तरह की सामग्री की जरूरत होती है। इसलिए समय रहते खरीदारी कर रही हैं।

कटरा लाल निवासी सीमा बसु ने बताया कि सूप, दउरा और फल खरीदने बाजार आई हैं। बस्तीदेई निवासी निर्मला ने कहा कि पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। बनाटीकर निवासी सुषमा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य मिलकर पर्व की तैयारियां करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूजन सामग्री के बाजार भाव
सामग्री - कीमत
बांस का सूप - 80-120 रुपये
छोटा दउरा - 100-150 रुपये
बड़ा दउरा - 200-300 रुपये

नारियल - 30-40 रुपये प्रति पीस
गन्ना - 20-30 रुपये प्रति पीस
केला - 40-60 रुपये दर्जन
सेब - 100-140 रुपये किलो
संतरा - 60-80 रुपये किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें