फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साढ़े छह घंटे गुल रही बिजली

Mon, 30 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 बहोरखा में बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बहोरखा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली कटौती ने ग्रामीणों की दिनचर्या बिगाड़ दी। शनिवार रात दो बजे गुल हुई बिजली रविवार सुबह 8:30 बजे बहाल हो सकी। करीब साढ़े छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से सुबह पेयजल का संकट खड़ा हो गया। घरों में लगे मोटर नहीं चलने से लोग पानी के लिए परेशान रहे। बिजली के इंतजार में घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन


रात में बिजली गुल होने के बाद ग्रामीणों को सुबह तक आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। सुबह बिजली नहीं मिलने से घरों की पानी की टंकियां नहीं भर सकीं। कई परिवारों को पीने और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पानी जुटाने में परेशानी हुई। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीण अखिलेश पांडेय और आकाश गुप्ता ने बताया कि सुबह बिजली नहीं रहने से पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हुई। पवन पांडेय और विजय प्रकाश ने कहा कि बिजली गुल रहने से घरों के जरूरी काम समय पर नहीं हो सके। ग्रामीणों ने नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल से इमरजेंसी रोस्टिंग की जा रही है। स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती नहीं की जा रही है। आपूर्ति कंट्रोल से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार संचालित हो रही है।


उपकेंद्रों पर कटौती से बढ़ी परेशानी
जिले के 38 उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में इमरजेंसी रोस्टिंग और लोकल फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। रात में करीब तीन घंटे और दिन में चार से छह घंटे तक कटौती हो रही है। इससे गेहूं की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। शुकुलपुर उपकेंद्र से रविवार सुबह 10 बजे ठप हुई आपूर्ति दोपहर 12:10 बजे बहाल हुई। शाम 4:40 बजे फिर बिजली गुल हुई, जो 5:45 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें