फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ब्रेकडाउन और शटडाउन से दिनभर गुल रही बिजली

Fri, 21 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सेमरौता उपकेंद्र की बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज-जायस 33 केवी मुख्य लाइन में तकनीकी समस्या और निर्धारित शटडाउन के कारण जायस उपखंड समेत जिले के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। सुबह से शुरू हुई बाधा के चलते करीब दो लाख उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न मिलने से पेयजल आपूर्ति, धान की सिंचाई और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन




जायस उपखंड के बहादुरपुर, सलोन, बेरारा, जलनिगम और तिलोई फीडरों की आपूर्ति सुबह करीब 10 बजे से प्रभावित रही। लंबे समय तक बिजली न मिलने से घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। किसानों का कहना है कि धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हुई, जबकि छोटे व्यापारियों का कामकाज भी ठप रहा।



उधर, सेमरौता उपकेंद्र से दिन में चार बार करीब छह घंटे की कटौती की गई। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी ट्रिपिंग और स्थानीय फॉल्ट के कारण बिजली की आवाजाही जारी रही। तिलोई, जगदीशपुर और अमेठी उपखंड क्षेत्रों में भी रात-दिन मिलाकर आठ घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन



एसडीओ जायस चंदन यादव ने बताया कि पेड़ों की डालों की कटाई के लिए शटडाउन लिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अन्य स्थानों पर स्थानीय फॉल्ट के कारण कुछ समय आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें