फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली कटौती ने ढाया सितम, छीना सुख-चैन

Sat, 23 May 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भीषण गर्मी में अघोषित तौर पर जारी बिजली कटौती ने लोगों का सुख चैन छीन लिया है। दिन में ट्रिपिंग व रात में कटौती के कारण छाए अंधेरे ने लोगों का जीन दुश्वार कर दिया है। शहर से लेकर गांव तक में बिजली संकट से हाहाकार मचा है।
विज्ञापन



उमस के चलते बिजली आने पर चल रहे कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। गर्मी के कारण बढ़ते लोड से जिले में बीते एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। कटौती के कारण पेयजल के साथ ही सिंचाई के लिए भी पानी न मिलने आमजन के साथ किसान भी परेशानहाल हैं।


सेमरौता और मोहनगंज पावर हाउस में आई फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार रात से ही बाधित रही। इस कारण भीषण गर्मी में दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में जागते हुए बितानी पड़ी।
विज्ञापन



इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रात में पावर हाउस घेरकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान मोहनगंज, सेमरौता और लोधवरिया समेत कई गांवों में बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता राकेश रोशन ने बताया कि मोहनगंज के पास खोदाई में केबल कट गई है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें