फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चिलचिलाती धूप से हाल बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा

Sat, 23 May 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के असैदापुर में शुक्रवार को धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती बच्ची व महिला। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शुक्रवार को सूरज ने सुबह से ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह नौ बजे से ही धूप की तपिश बदन झुलसाने लगी थी। चिलचिलाती धूप के साथ चल रही गर्म हवा के थपेड़ों दोपहर तक सभी का हाल बेहाल कर दिया। इस कारण सड़कों व बाजारों में सन्नाटा दिखने लगा।
विज्ञापन



जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश: चार और साढ़े तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले दो से तीन दिन तक तेज धूप और उमस के कायम रहने की संभावना है।


गौरीगंज के सब्जी मंडी मोड़ पर सुबह 11:20 बजे टांडा-बांदा हाईवे से गुजरने वाले राहगीर पेड़ों की छांव और पानी की तलाश करते नजर आए। शरीर को ठंडा रखने के लिए सड़क किनारे गन्ने के रस और शिकंजी की दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ जुटी रही। राहगीरों ने बताया कि सड़क पर चल रही हवा भी शरीर को झुलसा रही है।
विज्ञापन



तपिश भरी धूप से झुलसती त्वचा के कारण दोपहर एक बजे के बाद चौक बाजार और प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। व्यापारी संगम, राजेश कुमार और राजू बरनवाल ने बताया कि इस बार गर्मी अधिक पड़ने से कूलर की मांग तेजी से बढ़ी है। घर के भीतर भी गर्मी से राहत नहीं मिली। कूलर, पंखे और एसी भी बेअसर साबित हुए।
विज्ञापन



कई इलाकों में बिजली की आवाजाही ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान दिखे। पशु-पक्षियों पर भी गर्मी का असर नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें