फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तालाब की जमीन से हटाया कब्जा

Tue, 24 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। ग्राम पंचायत भेलाईकला में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी तालाब की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। गांव निवासी एक व्यक्ति ने तालाब की भूमि को पाटकर कब्जा कर लिया था, जिससे बरसात के मौसम में जल निकासी बाधित हो रही थी।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना था कि कब्जे के कारण नाले का पानी तालाब में नहीं जा पा रहा था, जिससे गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। लगातार हो रहीं शिकायतों के बाद ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी अमित सिंह से मिलकर स्थिति से अवगत कराया। एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम को जांच के लिए भेजा। जांच में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा पुष्टि हुई। सोमवार को राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।


बुलडोजर से कब्जा हटवाकर तालाब की जमीन को पुनः साफ कराया गया और नाले की सफाई भी कराई गई, जिससे बारिश का पानी आसानी से तालाब तक पहुंच सके। एसडीएम अमित सिंह ने बताया कि शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। किसी को भी सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें