फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जीवन की दिशा बदल देते हैं सकारात्मक विचार

Wed, 12 Nov 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के बस्तीदेई गांव में मंगलवार को श्रीराम कथा के चौथे दिन प्रवाचक पंडित सुभाष पांडेय ने कहा कि प्रभु श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उन्होंने मर्यादा के पालन के लिए राज्य, मित्र और माता-पिता तक का त्याग किया। उनके जीवन से संयम, सत्य और धर्म के पालन की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य को जीवन में राम नाम रूपी बैंक बैलेंस अवश्य रखना चाहिए। यह बैलेंस परलोक में काम आता है। जैसे धन बैंक में सुरक्षित रहता है, वैसे ही राम नाम का संग्रह जीवन को श्रेष्ठ बनाता है। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों में मर्यादा का पालन करने से तीर्थराज प्रसन्न रहते हैं और भक्तों की रक्षा करते हैं। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, परंतु पराजित नहीं होता है। सत्य और धर्म पर चलने वाले सदैव विजयी होते हैं।


उन्होंने कहा कि जब भक्त के हृदय में भगवान बसते हैं तो नेत्रों से अश्रु स्वतः बहने लगते हैं। सत्संग दुर्भाग्य की रेखाओं को सौभाग्य में बदल देता है। जहां प्रभु का गुणगान होता है, वहीं उनका निवास होता है। कहा कि सकारात्मक विचार जीवन की दिशा बदल देते हैं, जबकि नकारात्मक सोच सब कुछ नष्ट कर देती है। हर व्यक्ति को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए। सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। इस अवसर पर आयोजक सुभाषचंद्र तिवारी, अशोक तिवारी, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें