फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किराना स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जला

Wed, 12 Nov 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के वारिसगंज में किराना की दुकान में आग से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। वारिसगंज कस्बे के जामों रोड पर स्थित प्रताप किराना स्टोर में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। जगदीशपुर और मुसाफिरखाना से पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीमों ने बिजली आपूर्ति बंद करवाकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन



भाले सुल्तान शहीद स्मारक के बाबा गरीबदास टांडा निवासी प्रताप यादव ने बताया कि वह वारिसगंज कस्बे में कमरुद्दीन के मकान में किराये पर किराना की दुकान चलाते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा और उन्हें सूचना दी। जब दुकान खोली गई तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। मौके पर पहुंचे लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।


दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग बुझाई, मगर तब तक दुकान में रखा पूरा सामान और फर्नीचर जल चुका था। प्रताप ने बताया कि विवाह समारोहों का सीजन देखते हुए बड़ी मात्रा में सामान मंगवाया था। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान की बिल्डिंग को भी क्षति पहुंची है। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें