फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भेटुआ (अमेठी)। ब्लॉक मुख्यालय के गांव नौगिरवा में ग्राम प्रधान पद के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। यहां चार प्रत्याशी मैदान में हैं। दो बूथों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो सके, इसके लिए पोलिंग पार्टियां गांव पहुंच गई हैं। चुनाव में 902 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतों की गिनती शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

नौगिरवा में ग्राम प्रधान के लिए उपचुनाव गुरुवार को होगा। उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके, इसके लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र पांडेय को आरओ व पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के जेई हरिनाथ यादव को एआरओ बनाया गया है। तहसीलदार अमेठी को सेक्टर व एसडीएम अमेठी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
आरओ नरेंद्र पांडे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए ईश्वर प्रसाद, अंकिता सिंह, गीता व वंदना सिंह प्रत्याशी हैं। यहां बूथ संख्या 97 (पीएस नौगिरवा पूर्वी) व 98 (पीएस नौगिरवा पश्चिमी) पर कुल 902 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से होगी। बूथ के सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएचओ अमेठी व सीओ अमेठी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें