फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांग्रेस के लिए राजनीति सिर्फ व्यवसाय - स्मृति

Sat, 10 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पूर्व विधायक से आशीर्वाद लेतीं स्मृति ईरानी
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। कहा कि कांग्रेस के जो भी कार्यकर्ता दुकान खोलने की बात कर रहे हैं, उन्होंने इस बात को प्रमाणित कर दिया कि राजनीति कांग्रेस पार्टी के लिए व्यवसाय है। राष्ट्रनीति से कांग्रेस पार्टी का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

गौरीगंज नगर पालिका परिषद के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर सक्रियता के मुद्दे पर कहा कि संवाद के लिए हर प्लेटफार्म उपलब्ध है। वह जमीन पर रहकर जनहित की बात करती हैं। इसी का नतीजा है कि अमेठी में पहली बार सामान्य परिवार से जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया।
कहा कि जगदीशपुर विधायक के साथ ही गौरीगंज में पालिकाध्यक्ष रश्मि सिंह के साथ ही मुसाफिरखाना में भी चुनाव जीतकर आज हम सबके साथ है। कहा कि जनता के हितों को लेकर सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन



पूर्व विधायक का पांव छूकर लिया आशीर्वाद
पूर्व विधायक तेजभान सिंह का शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया। साथ ही उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजेंद्र शुक्ला, अवधेश सिंह, पिंटू सिंह, राजू सिंह, विषु मिश्रा, राकेश तिवारी, डॉ. प्रज्ञा वाजपेयी मौजूद थे।



सियासी पारा चढ़ा
केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा है। दरअसल, जायस कस्बे में मोहब्ब्त की दुकान खोली गई है। इस दुकान पर बीते दिनों पहुंचकर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही थी। अब केंद्रीय मंत्री के खुलकर सामने आने के बाद से सियासी गतिविधियां तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें