फुरसतगंज (अमेठी)। होली के दौरान त्योहार के गानों पर तो डांस कर सकते हैं, लेकिन इस दौरान डीजे पर राजनैतिक पार्टी का गाना नहीं बजा सकते। एसडीएम तिलोई आशीष सिंह ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए सभी पर्व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाएं। रविवार को ब्रहमनी ग्राम सभा सचिवालय में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर समझदारी से पोस्ट करें। होली का पर्व हर्ष, उल्लास के साथ मनाएं तथा आपसी भाईचारा बनाए रखें। थाना अध्यक्ष प्रवीन कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें कोई दिक्कत व समस्या हो तो पुलिस को अवगत करा सकते हैं। इस मौके पर ब्रहमनी प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह, ओंकार नाथ तिवारी, बसौनी प्रधान इकबाल आदि उपस्थित रहे। संवाद