अमेठी। विधानसभा अमेठी की ब्लॉक भेटुआ के ब्लॉक प्रमुख एवं कांग्रेस यूथ कमेटी के जिला उपाध्यक्ष आकर्ष शुक्ला ने कांग्रेस यूथ कमेटी प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेज कर अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों का हवाला दिया है। हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने जानकारी से मना किया है।