फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में 18 सितंबर से सघन पल्स पोलियो अभियान संचालित होगा। राज्य स्तर से तिथि व बच्चों की संख्या निर्धारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पोलियो जैसी संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए छह पांच वर्ष आयु तक के बच्चों को खुराक पिलाने के लिए सघन अभियान चलेगा। राज्य स्तर से सघन पल्स पोलियो अभियान के लिए 18 सितंबर की तिथि नियत की गई है। अभियान में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जिले के शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के तीन लाख 16 हजार 224 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर मेें कुल 892 बूथ बनाए जाएंगे।
इसके अलावा 26 मोबाइल तो 23 ट्रांजिट टीम भी बनाई जाएंगी। अभियान की निगरानी करने के लिए सुपरवाइजरों की 196 टीमें होंगी। बूथ के दिन छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए पांच दिन तक 593 टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उन्हें खुराक पिलाने का काम करेंगी। राज्य स्तर से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभियान के दिन शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों को बूथ पर ही खुराक पिलाने के लिए आशा बहू घर-घर जाकर उन्हें बुलाने का काम करेंगी। इसके बाद छूटे बच्चों को उनके घर तक जाकर खुराक पिलाने का काम एएनएम करेंगी।
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने कहा कि निर्देश मिलने केे बाद जनपद स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले 20 मार्च 2022 को अभियान संचालित हुआ था। पोलियो की खुराक पिलाने तथा पूरे कार्यक्रम की निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें