फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धर्मांतरण प्रकरण में नेटवर्क की जड़ें तलाशेगी पुलिस

Sun, 29 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कमरौली के सिंदुरवा में सामने आए कथित धर्मांतरण प्रकरण की जांच में पुलिस आरोपियों की आवाजाही और स्थानीय संपर्कों की कड़ियां खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाएगी कि आरोपी कितनी बार जिले में आए, किन गांवों में पहुंचे और वहां किन लोगों से मिले।
विज्ञापन


जांच में वीडियो बयानों में बताए गए स्थानों और घटनाओं का उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान किया जाएगा। संबंधित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। इससे आरोपियों की मौजूदगी और आवाजाही की पुष्टि करने का प्रयास होगा। मोबाइल लोकेशन के जरिये अलग-अलग समय पर उनकी गतिविधियों का पता लगाया जाएगा।

यह भी देखा जाएगा कि किन लोगों की लोकेशन एक ही समय में आसपास रही। पुलिस गांववार आरोपियों की आवाजाही का विवरण जुटाएगी। स्थानीय स्तर पर किन लोगों से उनकी मुलाकात हुई और बाहरी लोगों का परिचय कराने में किसकी भूमिका रही, इसकी भी पड़ताल होगी। जांच में यह भी स्पष्ट करने का प्रयास होगा कि आरोपियों का संपर्क किसी एक गांव तक सीमित था या दूसरे इलाकों में भी उनकी आवाजाही रही।
विज्ञापन


वीडियो में सामने आए बयानों में जिन लोगों, स्थानों और घटनाओं का जिक्र है, उनकी उपलब्ध साक्ष्यों से पुष्टि की जाएगी। बयानों और डिजिटल रिकॉर्ड में अंतर मिलने पर संबंधित पहलुओं की अलग से जांच होगी। पुलिस प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को अलग-अलग साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट करना चाहती है।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। कई लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली है। जांच में सामने आ रहे तथ्यों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जल्द ही पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय संपर्कों की भी होगी पड़ताल
जांच में बाहरी लोगों और स्थानीय संपर्कों के बीच संबंधों की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि जिले में आने वाले लोगों को गांवों तक पहुंचने और स्थानीय स्तर पर संपर्क बनाने में किस तरह की मदद मिली।

अलग-अलग परखी जाएगी भूमिका
जांच में सामने आए प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका अलग-अलग देखी जाएगी। किसने संपर्क कराया और किसकी क्या भूमिका रही, इसका निर्धारण उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें