फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कोतवाल और सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पशु तस्कर की तलाश मेें दबिश के दौरान उसके पड़ोसी को जगरन पकड़ने की कोशिश कर रही अमेठी पुलिस टीम पर परिवार वालों ने लकड़ी व ईंट से हमला बोल दिया। हमले में कोतवाल व एक सिपाही घायल हो गए। सिपाही की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाद में बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ करने के साथ लोगों को जमकर पीटा।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बनकटवा मजरे महसो निवासी कन्हैया लाल पशु चोरी समेत कई मुकदमों में काफी दिनों से वांछित चल रहा था। मुखबिर ने सोमवार देर रात कन्हैया लाल के घर में होने की सूचना दी। सूचना पर कोतवाल श्याम सुंदर ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार भोर में उसके घर दबिश दी।
दबिश में कन्हैया व राजेश उनके हत्थे चढ़ गए। पुलिस उनको गाड़ी में बैठाने के बाद पड़ोसी पवन कुमार के पुत्र सुनील कुमार को पकड़ कर जीप तक ला ही रही थी कि परिवार वालों ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर लकड़ी व ईंट पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में कोतवाल श्याम सुंदर व सिपाही रजनेश घायल हो गए। पुलिस टीम ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच दबोचे गए तीनों आरोपी पुलिस जीप से निकल फरार हो गए। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सिपाही की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर दिया जबकि कोतवाल का इलाज कर उन्हें छोड़ दिया।
परिवारीजनों की मानें तो विवाद के बाद दोबारा मौके पर पहुंची पुलिस ने जमकर तांडव किया। पुलिस ने सुनील व कन्हैया लाल के घर में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि पुलिस ने पंखा, टीवी, कूलर, टिनशेड आदि क्षतिग्रस्त कर दिया। सुनील की मां ने रोते हुए पुलिस वालों पर घर में रखे जेवर लूटने का भी आरोप लगाया। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं। कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को चिंहित कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें