फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मुंशीगंज में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की फाड़ी वर्दी

Thu, 07 May 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज। वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर मंगलवार रात मडेरिका गांव में हमला कर दिया गया। परिजनों ने धक्का-मुक्की और मारपीट कर आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इस दौरान उपनिरीक्षक की वर्दी फाड़ दी गई। मौके पर पहुंची अतिरिक्त फोर्स ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन





गौरीगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक जुनैद खान वाहन चोरी के एक मामले में वांछित मडेरिका निवासी आशीष पांडेय को पकड़ने टीम के साथ गांव पहुंचे थे। पुलिस ने आशीष को हिरासत में ले लिया था, लेकिन लौटते समय उसके परिजनों ने टीम को घेर लिया।



आरोप है कि आशीष के पिता मनोज पांडेय, भाई आदर्श, बहन शालिनी और मां शिवसजी देवी ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। धक्का-मुक्की के बीच आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया गया। हमले में उपनिरीक्षक की वर्दी फट गई और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही सीओ अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में गौरीगंज और मुंशीगंज थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज, आदर्श और शालिनी पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।



इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि फरार आशीष समेत अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।



पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं : एसपी

एसपी सरवणन टी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें