फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उर्मिला हत्याकांड में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 01 Jul 2024 04:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर इलाके में गोली मारकर महिला की हत्या किए जाने के मामले में घटना के चौथे दिन रविवार को भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, पुलिस टीमें सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी उर्मिला का शव चार दिन पूर्व लावारिस हालत में छाछा गांव स्थित बाग में मिला था। एसपी अनूप सिंह ने इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग कई टीमें लगाई गई। पुलिस के मुताबिक फोन की कॉल डिटेल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले जा रहे हैं।
चौथे दिन रविवार को भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सभी एंगल से जांच कर रही है। ब्लाइंड मामला है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें