अमेठी सिटी। जिले के इंटर कॉलेज सोमवार से खुल रहे हैं। इसको लेकर रविवार को स्कूलों में साफ-सफाई के साथ अन्य तैयारियां पूरी की गई। विभाग की ओर से प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर बेहतर तरीके से शिक्षण कार्य संपादित करने की तैयारियों की समीक्षा की गई है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 32 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त व 180 वित्त विहीन इंटर कॉलेज संचालित किए जाते हैं। शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से 20 मई तक शिक्षण कार्य करने के बाद 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के तहत बंद हो गए थे। सोमवार से इंटर कॉलेजों में कक्षा संचालन शुरू होगा।
समय सारिणी व शैक्षिक कैलेंडर तैयार करते हुए स्कूल को साफ सुथरा किया जा रहा है। कॉलेजों में पंजीकृत शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्रतिभावान बनाने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई
सभी इंटर कॉलेजों में सोमवार से शिक्षण कार्य शुरू होगा। स्कूल में तैनात को बेहतर त शिक्षकों को 7.20 से 1.30 बजे तक मौजूद रहना होगा तो विद्यार्थी 7.30 से 12.30 बजे तक मौजूद रहकर पढ़ाई करेंगे। सभी प्रधानाचार्यों को तरीके से शैक्षिक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
रीता सिंह डीआईओएस