फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लूटकांड मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 25 Jul 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को चाकुओं से गोद कर लूट की वारदात अंजाम देने वाले दो लुटेरे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दोनों लुटेरों को ढूंढने में एएसपी हरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में चार टीमें लगी हैं। वारदात को 72 घंटे बीत गए, लेकिन लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए।
विज्ञापन

पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस को दोनों लुटेरों के नाम व पते तक मालूम हो गए हैं। पुलिस अब तक यह नहीं पता कर पाई कि आखिर वारदात अंजाम देने के बाद लुटेरे किस मांद में छुपे हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
जामो थाना क्षेत्र के पूरे पराग पांडेय डीघा गोपालपुर निवासी सर्वेश कुमार शुक्ला जगदीशपुर थाने के आनंद नगर चौराहे पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार शाम कार सवार दो लोगों ने जगदीशपुर-जायस मार्ग पर महमूदपुर के पास चाकुओं से गोद कर जख्मी करते हुए 3.80 लाख की नकदी लूट वाहन से फेंक कर फरार हो गए थे। सर्वेश की तहरीर पर परिचित अनिल मिश्र व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को आईजी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया था। एसपी के मुताबिक, एएसपी के नेतृत्व में चार टीमें लगाई हैं। दोनों लुटेरों के नाम पते भी मालूम हो चुके हैं। इस सब के बाद भी घटना के 72 घंटे से अधिक का समय गुजरने पर भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एसओ धीरेंद्र यादव का कहना है कि लुटेरों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें