फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुपरवाइजर की मौत मामले की पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Sun, 03 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कठौरा के शो-रूम के सुपरवाइजर का शव लखनऊ के चिनहट में मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाराबंकी के शुकुलपुर के रहने वाले सुजीत कुमार तिवारी कठौरा में एक कंपनी के शो-रूम में सुपरवाइजर था। वह बुधवार को लखनऊ एक बरात में शामिल होने गया था। उसके बाद से वह गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने कमरौली पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। शनिवार को उसका शव संदिग्ध हालात में लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

एसओ कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी है। घटना लखनऊ चिनहट की होने के कारण वहां की पुलिस जांच करेगी।
चिनहट कोतवाल आलोक राव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। मोबाइल कॉल डिटेल से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें