फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीएलओ बताएं, एप खुद चलाते हैं या किसी और से चलवा रहे..

Sun, 03 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बूथ पर मंडलायुक्त जानकारी लेते हुए
विज्ञापन
जगदीशपुर(अमेठी)। जाफरगंज में मतदाता पुनरीक्षण शिविर का जायजा लेने पहुंचे अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने बीएलओ से सीधा सवाल पूछा कि एप काम कर रहा है या नहीं, जवाब मिला कि चल रहा है। अगला सवाल यह रहा कि एप खुद चला रहे हैं या किसी और से ऑपरेट करवा रहे हैं। बीएलओ ने खुद एप चलाकर दिखाया। बीएलओ देवी प्रसाद शुक्ला व अमित कुमार मौर्य से 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के सत्यापन के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

यहां से एएच इंटर कॉलेज काॅलेज, जगदीशपुर पहुंचे आयुक्त ने बीएलओ आदित्य नारायण तिवारी, रामकुमार यादव, आशा देवी व प्रभा गुप्ता से 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की जानकारी ली। नये मतदाताओं का नाम शामिल करने के साथ एप के बारे में पूछताछ की। महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाए जाने को कहा।
राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना के बूथों पर जेंडर रेशियो पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाताओं का कम पाया गया। मंडलायुक्त ने अधिक से अधिक महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश बीएलओ को दिए। इस दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्र, एडीएम अर्पित गुप्ता, एसडीएम सविता यादव, तहसीलदार राहुल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


इनसेट
मृतक मतदाताओं के परिजनों को नोटिस देकर हटाएं नाम
- मंडलायुक्त ने बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि नए मतदाताओं व महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा जुड़वाया जाय। जोकि मृतक हैं, उनके परिजनों को नोटिस देकर मृतक मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाय।
कहा कि पुनरीक्षण कार्य में वोट जोड़ने के साथ-साथ शिफ्टेड एवं मृतक या फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला स्तरीय अधिकारी इसकी खुद समीक्षा करें।



कम जेंडर रेशियो वाले बूथों को करें चिन्हित
- कलेक्ट्रेट सभागार में आयुक्त गौरव दयाल ने विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं जनपदीय अधिकारियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति के संबंध में बैठक की।
राजनैतिक दलों के पदाधिकारी से पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने व जो मृतक व शिफ्टेड मतदाता है, उनका नाम सूची से हटाने के लिए फार्म भरवाने को कहा। कहा कि विशेष अभियान की आज अंतिम तिथि है, लेकिन नौ दिसंबर तक फार्म भरवाए जा रहे हैं। राजनैतिक दल अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा फार्म भरवाएं। जिन बूथों पर जेंडर रेशियो कम है वहां पर अधिक से अधिक महिला मतदाताओं के फार्म भरवाए जाएं। जिससे जेंडर रेशियो मानक के अनुसार हो सके।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने तैयारियों की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव मोहम्मद ताहिर फारुकी, बसपा के जिला प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, सपा के प्रभारी विनोद यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बूथ पर मंडलायुक्त जानकारी लेते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें