फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आठ केेंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Tue, 13 Feb 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आरक्षी नागरिक पुलिस पद के लिए होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के आठ कॉलेजों में होगी। 17 व 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा में 15,168 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं। निगरानी के लिए केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा 17 व 18 फरवरी को होगी। यह परीक्षा चार पालियों में होगी, इसके लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर दोनों दिन 3792-3792 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिले के अलावा भर्ती बोर्ड मुख्यालय में भी दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां परीक्षा केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम को मिलेगी, जिससे अभ्यर्थियों की पहचान के साथ परीक्षा के दौरान उनके व्यवहार को भी जांचा जा सकेगा।
इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। निगरानी के लिए दो सचल दल का भी गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रति दो केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र एक नजर में
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में मुसाफिरखाना के राजीव गांधी पॉलीटेक्निक में प्रति पाली 480 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मंगलम महिला विद्यालय में दोनों दिन प्रति पाली 432 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। गौरीगंज के इंदिरा गांधी महाविद्यालय, मनीषी महिला डिग्री कॉलेज व शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज में दोनों दिन प्रति पाली 480-480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अमेठी में महाराज अग्रसेन बालिका विद्यालय, राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव डिग्री कॉलेज व आरआर पीजी कॉलेज में भी दोनों दिन 480-480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

संबंधित कॉलेजों को दीं जानकारियां
शासन से निर्देश मिलने के बाद जिलास्तर पर इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित कॉलेजों को जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं। शासन से जो भी अपडेट मिलता है, उनको बताया जा रहा है।
विज्ञापन

- रीता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें