फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुलिस लाइन का निर्माण लगभग पूरा

Tue, 13 Jan 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज के पलिया ​वार्ड में बना पुलिस लाइन का मुख्य द्वार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पलिया वार्ड में पुलिस लाइन का निर्माण अंतिम दौर में है, जिसके बाद तकनीकी टीम भवनों और संपूर्ण ढांचे की जांच करेगी। अनुमान है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में इसका लोकार्पण कराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की परेड भी नए परेड ग्राउंड में आयोजित होने की संभावना है।
विज्ञापन



अमेठी को जनपद घोषित किए जाने के 15 वर्ष बाद स्थायी पुलिस लाइन की स्थापना का सपना पूरा होने जा रहा है। पलिया वार्ड में 144 किसानों से 70.5 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर परिसर निर्माण शुरू हुआ था। पीडब्ल्यूडी भवन निर्माण खंड अयोध्या की निगरानी में नामित संस्था शिवांश इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने ईपीसी मोड पर 2.25 अरब रुपये से कार्य शुरू किया था।


प्रारंभिक चरण में जलभराव हटाने के बाद भवन, प्रशासनिक ढांचा, सड़कें और प्रशिक्षण इकाइयों को आकार दिया गया। अब मुख्य भवन, बैरक, स्कूल, लैब, खेल मैदान, सड़कें और परेड ग्राउंड लगभग तैयार है। फिलहाल पुलिस लाइन ककवा रोड स्थित मंडी परिसर में अस्थायी रूप से संचालित है। मुख्यालय से दूरी के कारण लंबे समय से पुलिसकर्मियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। नए परिसर के शुरू होते ही सभी इकाइयों को एक ही स्थान पर सुचारु व्यवस्था उपलब्ध होगी।
विज्ञापन



एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि निर्माण लगभग पूरा है। तकनीकी जांच के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में परिसर सौंपने की प्रक्रिया पूरी होगी।




पुलिस लाइन परिसर में प्रमुख निर्माण
पुलिस लाइन परिसर में गार्ड रूम, संतरी पोस्ट, प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्ड, वाहन स्टैंड, ट्रेनिंग स्कूल, पावर हाउस, गेस्ट हाउस, कैंटीन, एमटी ऑफिस, कंट्रोल रूम, रेडियो कक्ष, पुलिस मॉडल स्कूल, शहीद पार्क, परेड ग्राउंड, यूनिफॉर्म स्टोर, महिला कल्याण केंद्र, पीटीएस व पीटीसी लैब, ऑडिटोरियम, मल्टीपरपज हॉल बनाया गया है। इसी तरह अस्पताल, पुलिस क्लब, ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप, बैरकें, खेल मैदान, पंप हाउस, शॉर्ट फायरिंग रेंज, गैस एजेंसी, मार्केट, प्रसाधन ब्लॉक, धोबी घाट, विभिन्न श्रेणी के आवास, फोरेंसिक व कंप्यूटर लैब, आरआई/आरईएस और आरटीसी/जेटीसी के आवास, दो एटीएम भी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें