फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी चौकीदारों का बनेगा आईकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पुलिस अधिकारियों ने जिले के थानों पर तैनात 972 ग्राम चौकीदारों को आईकार्ड मुहैया कराने का निर्णय लिया है। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने इसके लिए सभी सीओ को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी चौकीदारों का आईकार्ड बनाने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों से उनके यहां तैनात ग्राम चौकीदारों की फोटो, नाम व आवंटित गांव का ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन

ब्यौरा एकत्र होने के बाद सर्किल स्तर के सभी थानों के चौकीदारों की सूची एकत्र कर एक साथ सभी का कार्ड प्रिंट कराया जाएगा। इसके बाद जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उसका वितरण किया जाएगा। एसपी ने बताया कि अब तक इनकी पहचान सिर्फ लाल गमछे से होती थी। अब नई पीढ़ी के चौकीदार गमछा रखना पसंद नहीं करते हैं। इनकी पहचान के लिए इन्हें आईकार्ड दिया जाएगा।
इसके अलावा कार्ड वितरण के लिए आयोजित सम्मेलन में चौकीदारों से उनकी समस्या के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। अच्छा काम करने वाले चौकीदारों को चिह्नित कर उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। ऐसा करने से उनका मनोबल बढ़ेगा तो वे और जिम्मेदारी से अपना कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें