फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 32 स्थानों पर पुलिस का पहरा, हटाई गई प्रचार सामग्री

Mon, 18 Mar 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
होर्डिंग हटाते हुए
विज्ञापन
अमेठी। जिला प्रशासन ने रविवार को आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रचार सामग्रियों को हटवाने के लिए विशेष अभियान चलाया। अब तक 4182 प्रचार सामग्री हटाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही अन्य जिलों के संपर्क में आने वाले 32 जगहों पर सीमा पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। आचार संहिता लागू होने के साथ ही उड़नदस्ता टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आने जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने को कहा गया है। विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए 4182 विभिन्न प्रचार सामग्रियों को हटाया गया है। जिसमें 302 वॉल राइटिंग, 1162 पोस्टर, 2315 बैनर तथा 403 अन्य प्रचार सामग्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार निजी संस्थाओं से 1507 विभिन्न प्रचार सामग्रियां हटाई गईं हैं। जिनमें 535 वाॅल राइटिंग, 526 पोस्टर, 330 बैनर तथा 116 अन्य प्रचार सामग्रियां शामिल हैं। पालिका व राजस्व विभाग की टीम को एक बार फिर सत्यापन करने को कहा गया है ताकि कहीं पर बिना अनुमति के कोई भी प्रचार सामग्री न दिखे।
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि अमेठी जिले की अंतर जनपदीय सीमा पर 32 जगहों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। संवेदनशील बूथों की निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील होने की क्या वजह है, इसकी अलग से पड़ताल कराई जा रही है। बूथों की सुविधाओं का सत्यापन करने के लिए सेक्टरवार तैनात अधिकारियों को लगाया गया है। इनसे फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें