फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फल विक्रेता हत्याकांड में पुलिस के खाली हाथ

Mon, 13 May 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। गुलाबगंज चौराहे पर फल विक्रेता की गला घोंटकर हुई हत्या के 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा है कि जांच व खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल गुलाबगंज चौराहे पर पंकज साहू फल की दुकान करता था। शुक्रवार की सुबह उसका शव दुकान में मिला था। पिता ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। घटना के करीब 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पंकज के साथ घटना कैसे और क्यों हुई। घटना किसने अंजाम दी आदि सवालों के जवाब अभी तक पुलिस तलाश नहीं पाई है।
पुलिस के जिम्मेदारों का दावा है कि घटना की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। सर्विलांस व एसओजी टीम की भी मदद ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले व तलाशे जा रहे हैं। इंस्पेक्टर राकेश सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें