फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीजीपी के आदेश पर रिटायर्ड सैन्य कर्मी समेत दो के खिलाफ केस

Mon, 13 May 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज इलाके की एक महिला ने गांव के ही निवासी रिटायर्ड सैन्य कर्मी सहित दो के खिलाफ फर्जी जन्मतिथि के मामले में डीजीपी के आदेश से दूसरा मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मुंशीगंज इलाके के घाटमपुर पश्चिम दुआरा गांव निवासी शकुंतला देवी ने डीजीपी के आदेश पर शनिवार को गांव के ही मनोज कुमार सिंह सहित दो के खिलाफ फर्जी जन्मतिथि को लेकर केस दर्ज कराया है। वादी के मुताबिक मनोज सेना में बारबर था। आरोप है कि मनोज की असली जन्मतिथि सात मार्च 1981 है, लेकिन अनुचित लाभ लेने के लिए उसने अपनी जन्मतिथि 10 मार्च 78 करा दी।
इस मामले में उसने मनोज के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन जब वादी मुकदमा ने मनोज की तैनाती वाली सेना की बटालियन से मनोज की जन्मतिथि के बारे में दस्तावेज जुटाए तो मनोज की जन्मतिथि तीन जुलाई 1984 उजागर हुई। इसको लेकर शकुंतला ने थाने व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने डीजीपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश से मुंशीगंज पुलिस ने शनिवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ एसएन सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें