फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला से मंगलसूत्र छीन कर भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

Tue, 29 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। जायस रेलवे स्टेशन के बाहर यात्री पुष्पा सिंह के गले से मंगलसूत्र छीनकर युवक भागने लगा। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़कर मामले की जानकारी जीआरपी दी।
विज्ञापन



पुष्पा सिंह सोमवार को ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन के बाहर नसीराबाद जाने के लिए ऑटो की ओर जा रही थीं, तभी एक युवक ने गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पुष्पा ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने युवक को दौड़ा लिया। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोचकर महिला का मंगलसूत्र बरामद किया।


इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान क्षेत्र के खरौली गांव निवासी बंधन सिंह के रूप में हुई। मामले की सूचना जीआरपी रायबरेली को दी गई है। जीआरपी के आने के बाद बंधन सिंह को उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें