फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आशुतोष बने शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

Tue, 29 Apr 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। सिंहपुर ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव व अधिवेशन हुआ, जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शशांक शुक्ल, जिला संयुक्त मंत्री वीरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद व डाॅ. वंशवर्धन शुक्ल शामिल हुए।
विज्ञापन




ब्लॉक इकाई में अध्यक्ष पद के लिए आशुतोष शुक्ल, मंत्री के लिए संजय कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सिद्धार्थ द्विवेदी, कोषाध्यक्ष के लिए अनवारुद्दीन व संयुक्त मंत्री के लिए राहुल कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। किसी भी पद के लिए एक से अधिक नामांकन नहीं आए। जांच में सभी नामांकन पत्र सही मिले। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी पदों के प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।


निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने कहा कि शिक्षक हित की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा। साथियों ने दोबारा भरोसा जताकर अध्यक्ष बनाया है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मौजूद शिक्षकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूजा गुप्ता, प्रीती द्विवेदी, सीमा सिंह, अंकिता खरे, चांदनी सिंह, नीना देवी, तहसीन कौसर, चंद्र प्रकाश, विजय गौड़, विपिन कुमार व शिव प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें