फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अभिरक्षा से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Fri, 15 Mar 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। सिंहपुर सीएचसी से मेडिकल परीक्षण के दौरान बुधवार को पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। शिवरतनगंज पुलिस ने मंगलवार को नगियामऊ मार्ग पर हथरोहना गांव निवासी सत्यभान को 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। बुधवार को जब उसे जेल भेजने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी सिंहपुर ले गए, तो वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन वह पुलिस को कई घंटे तक छकाता रहा। बड़ी मुश्किल से पुलिस सत्यभान को शिवरतनगंज इलाके के रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर पाई। अभिरक्षा से अभियुक्त के फरार होने के बाद एसपी ने इस मामले में लापरवाह तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें