फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गौरीगंज व अमेठी में जनसाधारण एक्सप्रेस का हुआ ठहराव

Fri, 15 Mar 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दानापुर-आनंद बिहार जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव बुधवार की रात से गौरीगंज और अमेठी स्टेशन पर शुरू हो गया।पहले दिन डाउन साइड की ट्रेन से दो यात्रियों ने दानापुर तो नौ यात्रियों ने वाराणसी की यात्रा की। आरक्षित कन्फर्म टिकट न मिल पाने पर दिल्ली की यात्रा करने में होने वाली परेशानी से जिले वासियों को बुधवार की देररात से निजात मिल गई। बुधवार रात गौरीगंज स्टेशन पर 11:30 बजे पहुंचे दानापुर-आनंद बिहार व 12:05 बजे पहुंची आनंद बिहार-दानापुर ट्रेन का स्वागत हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद की मौजूदगी में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत किया। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अब साधारण किराए पर लोगों बिना आरक्षित सीट दानापुर, वाराणसी,लखनऊ व दिल्ली की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता विजय किशोर तिवारी, सुधांशु शुक्ल, विषुव मिश्र, अंशू तिवारी, व्यापारी नेता अजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह गौर, विकास मौर्य तथा सतीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें