अमेठी। अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जायस पुलिस ने गुरुवार को जुआ खेलते चार लोगों को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने फड़ से 18,540 रुपये तथा ताश का पत्ता बरमाद करते हुए केस दर्ज किया है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर इन दिनों जिले की पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है। गुरुवार देर शाम मुखबिर ने जायस पुलिस को कस्बा के तिलोई मार्ग पर स्थित बाग में जुआ खेलने की सूचना दी।
सूचना पर सक्रिय एसओ भरत उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ बाग में पहुंचे तो जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। पुलिस फोर्स ने भाग रहे जुआरियों को दौड़ा कर दबोच लिया। पुलिस ने फड़ से 16,770 रुपये व ताश का पत्ता तथा तलाशी में चारों के पास से 1,770 रुपये बरामद किए।
पूछताछ में इनकी पहचान कस्बा स्थित कंचाना मोहल्ला निवासी शकील ऊर्फ गुड्डू, गौरीगंज थाने के गुजर टोला निवासी मोहम्मद हसन, जगदीशपुर थाने के पालपुर निवासी केदार नाथ गुप्त तथा फुरसतगंज थाने के कस्बा निवासी बृजेश कुमार मोदनवाल के रुप में हुई।
पुलिस ने बरमाद नगदी व ताश का पत्ता जब्त करते हुए सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एसओ ने जुआ खेलने तथा उन पर कार्रवाई किए जाने की पुष्टि की है।