फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मोबाइल ट्रैक करने में जुटी पुलिस, एक और हिरासत में

Sat, 28 Oct 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। बुधवार की शाम किशोरी को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने एक और को हिरासत में लिया है। पुलिस अब मोबाइल काॅल डिटेल को खंगाल रही है।
विज्ञापन


इसके आधार पर वारदात की कड़ी जोड़ने की कवायद पुलिस कर रही है। क्षेत्र में बुधवार शाम को एक किशोरी को जिंदा जलाने का मामला आया था। पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
हालांकि, पुलिस यह बताने को तैयार नहीं है कि पूछताछ में क्या इनपुट निकलकर आया है। यह बात जरूर है कि पुलिस मामले से जुड़े लोगों की मोबाइल की काॅल डिटेल खंगाल रही है। वारदात के समय आरोपियों का मोबाइल कहां थे। वारदात स्थल से कितनी दूरी पर था, पहले व बाद में किससे-किससे बात हुई.. इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हर एक आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रहीं हैं। इसी आधार पर प्रकरण के तार जोड़ने में पुलिस लगी हुई है।



खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
वारदात में जिन लोगों के नाम मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। दरअसल, मृत किशोरी के पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को एक साल से स्कूल जाते समय परेशान किया जाता था। मौखिक शिकायत की गई थी लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। यह बात अलग है कि पुलिस इससे साफ इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि कभी भी इस तरह की कोई शिकायत नहीं की गई।



इस कारण से जांच में आई समस्या
शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने से जांच में तेजी नहीं आ सकी। एसओ अवनीश चौहान का कहना है कि प्रतिमा विसर्जन निपटा लें, फिर देखते हैं।

जल्द होगा खुलासा
पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो भी जानकारी मिल रही है, उसके आधार पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. इलामारन जी, एसपी अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें