फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच शातिरों के ठिकानों तक पहुंच बनाने में जुटी पुलिस

Sat, 07 Sep 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सुल्तानपुर सराफा डकैती कांड में शामिल अमेठी के पांच शातिर बदमाश अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। इस कांड में इन पांचों बदमाशों की बड़ी भूमिका रही है। तीन बदमाश वारदात को अंजाम देने सराफा प्रतिष्ठान में घुसे थे, जबकि दो आरोपी इनकी बैकअप टीम में शामिल थे।
विज्ञापन

इन शातिरों के अमेठी में छुपे होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस व एसटीएफ की टीमें इनकी सुरागरसी में लगी हुई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इन शातिरों को दबोच लेगी।
सुल्तानपुर की भरत सोनी दुकान में डकैती डालने में वैसे तो अमेठी के नौ बदमाश शामिल थे। इनमें से तीन बदमाशों को पुलिस दबोच चुकी है, और एक बदमाश ने रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अभी पांच बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मोहनगंज निवासी अनुज प्रताप सिंह, चंदई चिलौली गांव निवासी फुरकान गुर्जर, अक्षापुर रूरू गांव निवासी अरबाज, सहमेऊ गांव निवासी विनय शुक्ला व भवानी नगर निवासी विवेक सिंह भी घटना में शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए मोहनगंज पुलिस के अलावा जिले की कई अन्य टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इन आरोपियों से जुड़े कई संदिग्ध लोग पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए जिले के कई संभावित ठिकानों पर बराबर दबिश दी जा रही है। जिले के बाहर भी इनको ढूंढ निकालने लिए टीमें भेजी गई हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस इन शातिरों के बेहद करीब है। जल्द ही यह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

सुल्तापुर सराफा डकैती कांड में शामिल पांचों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। एसटीएफ भी लगी है। खास तौर से मोहनगंज पुलिस को लगाया गया है। सभी आरोपी मोहनगंज क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

अनूप कुमार सिंह, एसपी अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें