फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Thu, 03 Jul 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना ​स्थित कादूनाला वन रेंज में पौधा रोपित करते ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश सिंह व अन्
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कादूनाला वन रेंज में बुधवार को वन महोत्सव के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। इस विशेष पहल में लोगों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने अपनी माताजी के नाम पर पौधा लगाकर की। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ न सिर्फ जीवनदायी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत होता है।
विज्ञापन




दिनेश सिंह ने कहा कि मां के नाम पर पौधा लगाना एक भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान हर दिन चलने चाहिए, ताकि सभी लोग पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दे सकें। ग्रामीणों ने भी इस मौके पर संकल्प लिया कि वे अपने घर, खेत और गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें