फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खिलाड़ियों ने जमकर लगाए शॉट

Tue, 30 Dec 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी प्रीमियर लीग चयन प्रक्रिया के तहत गौरीगंज में सोमवार को दूसरे दिन का ट्रायल हुआ। ट्रायल में विभिन्न श्रेणियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बल्लेबाजी में 68, तेज गेंदबाजी में 68, लेग स्पिनर में 60 और ऑफ स्पिनर वर्ग में 70 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



चयन प्रक्रिया यूपी के पूर्व चयनकर्ता उबैद कमाल और यूपी पुलिस टीम के कोच व पूर्व रणजी खिलाड़ी विश्वजीत सिंह की निगरानी में पूरी की गई। आयोजकों के अनुसार चयन प्रक्रिया 30 दिसंबर को भी जारी रहेगी। अमेठी प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि ट्रायल युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।



उन्होंने कहा कि इस आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और उनके भविष्य की दिशा तय होगी। क्रिकेट लीग का उद्देश्य तेज खेल, संतुलित प्रतिस्पर्धा और खिलाड़ियों के कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है। ट्रायल में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, गोंडा और हरदोई जनपदों से खिलाड़ी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान डीसीए निदेशक प्रांजल तिवारी, मुकेश यादव, समन्वयक गोविंद मौर्य, मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय, रणजी खिलाड़ी अभिनव सिंह, कोच अमित तिवारी सहित आयोजन समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें