फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शील्ड देकर सम्मानित किए गए खिलाड़ी

Thu, 06 Mar 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आंंबेडकर स्टेडियम में हुई कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी व अति​थि। -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
अमेठी। शहर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए प्रदेश स्तरीय 15 वर्षीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्र ने किया। पहले दिन का पहला खेल वाराणसी बनाम लखनऊ के बीच हुआ जिसमें वाराणसी ने 44-17 से लखनऊ को हराया।
विज्ञापन


दूसरे खेल में आगरा ने 33-03 से सहारनपुर को हराया। तीसरे खेल में गोरखपुर ने 28-21 से मेरठ को हराया। चौथे खेल में अयोध्या ने 20-07 से आजमगढ़ को हराया। आखिरी प्रतियोगिता वाराणसी बनाम गोरखपुर हुई जिसमें वाराणसी ने 17-15 से गोरखपुर को हराया।

प्रतियोगिता के समापन के बाद खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के आब्जर्वर कबड्डी संघ रामपाल, उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, जयप्रकाश यादव, रोहित ठाकुर, गोपी यादव, सत्यप्रकाश राजभर, राजेंद्र पटेल, शिवकुमार मौर्य, मो. नदीम, मो. आरिफ, लवली तिवारी व मोना सिन्हा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें