जीजीआईसी अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते आयोजक ।-
जीजीआईसी में पृथ्वी दिवस पर हुई संगोष्ठी फोटो संख्या-28
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। पृथ्वी दिवस पर सोमवार को शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में बिंदेश्वरी ग्रामोत्थान संस्थान की ओर से प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर संगोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में मानव जीवन के लिए प्लास्टिक प्रयोग को घातक बताते हुए वक्ताओं ने इससे दूर रहने की सलाह दी।
प्रधानाचार्य डॉ फूल कली गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक की बैग मैं स्टोर किया हुआ खाना बहुत जल्द खराब होने लगता है प्लास्टिक के तत्वों का खाने में मिल जाने से अस्थमा मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यहां तक की प्लास्टिक निर्माण के समय निकलने वाली जहरीली गैस पर्यावरण को प्रदूषित करती है। कहा कि प्लास्टिक हमारे वातावरण को कई तरह से नुकसान पहुंचता है वायु प्रदूषण के साथ-साथ प्लास्टिक के कारण भूजल रिचार्ज भी नहीं हो पता प्लास्टिक कई सालों तक नष्ट नहीं होता जिसके कारण सालों तक वातावरण को इसका नुकसान झेलन पड़ता है। डा. रूबी सिंह शिक्षक ने कहा कि प्लास्टिक से कैंसर और पुरानी फेफड़ों की बीमारी वाले रोगियों के फेफड़े के नमूनों में प्लास्टिक के कण पाए जाते हैं प्लास्टिक के केमिकल पर्यावरण के लिए भी बेहद हानिकारक होते हैं जिससे इंसान, जानवरों, पौधों और सभी जीवित चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं प्लास्टिक जलाने और फेंकने पर जहरीले कैमिकल का उत्सर्जन होता है प्लास्टिक से पर्यावरण, वन्य जीवन और लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। रीता तिवारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई 2022 केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरे देश में बैन करने का फैसला किया है।