फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तैयार होंगी आठ नई पौधशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पर्यावरण संतुलन कायम रखने के लिए अधिक से अधिक पौध रोपित करने की कोशिश में जुटा वन विभाग जल्द आठ नई पौधशाला स्थापित करेगा। भूमि चिन्हित होने के बाद विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजकर अनुमोदन मांगा है। अनुमोदन मिलने के बाद पौधशाला निर्मित कर प्रति वर्ष 20 लाख अतिरिक्त पौध की नर्सरी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मानक के अनुरूप भूभाग पर पौध रोपित कर हराभरा बनाने की कोशिश में जुटा वन विभाग आगामी तीन वर्षा काल में 1.32 करोड़ पौध रोपित करेगा। पौध रोपण के लिए पर्याप्त पौधों की नर्सरी तैयार की जा सके इसके लिए विभाग ने जिले में वन विभाग के नाम दर्ज पड़ी भूमि पर आठ नई पौधशाला तैयार करने की योजना बनाई है।
कवायद सफल हो सके इसके लिए वन विभाग ने गौरीगंज स्थित पहाड़पुर व चौहनापुर, मुसाफिरखाना स्थित गूंगेमऊ, पिंडारा व कादूनाला, अमेठी स्थित रेलवे यार्ड व रामगंज तथा तिलोई तहसील स्थित मोहिया सुंदरयिा में पौधशाला तैयार करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद भूमि की बैरिकेडिंग करते हुए विभाग 20 लाख फलदार, शोभादार व अन्य प्रजाति के पौधों की नर्सरी तैयार कर वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधे रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करेगा।
विज्ञापन

19 पौधशाला में तैयार हो रहे 50 लाख पौधे
प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि जिले में पहले से 19 पौधशाला का संचालन हो रहा है। पौधशाला में वर्तमान में करीब 50 लाख पौधों की नर्सरी तैयार हो रही है। फलदार पौधों की नर्सरी दो साल बाद ही रोपित करने के योग्य होती है। आठ नई पौधशाला तैयार होने के बाद विभाग अधिक से अधिक पौधों की नर्सरी तैयार कर जनपद के अधिक से अधिक भाग पर रोपण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें