फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अधिक से अधिक पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं

Sun, 05 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 तिलोई के एक निजी विद्यालय में पौधरोपण करती छात्राएं। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
तिलोई। वन महोत्सव के तहत शनिवार को तिलोई रेंज के अंतर्गत निजी कॉलेज में आम बहार-आपके द्वार अभियान के तहत आम भंडारा एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को आम के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और फलदार पौधों के रोपण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन



क्षेत्रीय वन अधिकारी अभय कुमार मल्ल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित बनाने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने आम जैसे फलदार पौधों के पर्यावरणीय और आर्थिक महत्व की जानकारी भी दी। प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि वन महोत्सव के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण के प्रति समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की। कहा कि इससे पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें