फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, एक किमी दूर से ला रहे पानी

Sat, 23 May 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अमेठी के जंगल रामनगर भुसुपार गांव में साईकिल से पानी के लिए बाल्टी लेकर जाते ग्रामीण। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। जंगल रामनगर भुसुपार गांव में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल संकट गहरा गया है। अमेठी शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर बसे गांव में कई दिनों से जलापूर्ति बंद है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पीने और घरेलू जरूरतों के लिए एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



सुबह होते ही गांव की पगडंडियों पर बाल्टी, डिब्बा और बर्तन लेकर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की आवाजाही शुरू हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से ही खारे पानी की समस्या रही है। जल निगम की पाइपलाइन से स्वच्छ पानी मिलने लगा था तो लोगों को राहत मिली थी। इन दिनों अमेठी-गौरीगंज मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।


आरोप है कि निर्माण के दौरान पाइपलाइन कट गई, जिसके बाद पूरे गांव की जलापूर्ति ठप हो गई।पानी की किल्लत बढ़ने पर ग्रामीण देवीपाटन मंदिर और बारहमासी चौराहे के पास लगे हैंडपंपों से पानी भर रहे हैं। सुबह और शाम जलस्रोतों पर लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

तेज धूप में कई चक्कर लगाकर पानी ढोना लोगों की मजबूरी बन गया है।


पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना भी चुनौती बना हुआ है। गांव निवासी घनश्याम तिवारी ने बताया कि समस्या की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। वहीं बुजुर्ग राधा देवी ने कहा कि बड़े परिवार के लिए रोज पानी जुटाना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें