फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साढ़े आठ हजार घरों को पाइप से रसोई गैस

Thu, 06 Apr 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगर पालिका परिषद गौरीगंज के 25 वार्डों में रहने वाले साढ़े आठ हजार से अधिक मकानों की रसोई में पाइप लाइन से गैस (पाइप्ड नेचुरल गैस) पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद भारत पेट्रोलियम कंपनी ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। आपूर्ति शुरू होने पर नगरीय क्षेत्र की 40 हजार से अधिक आबादी को रसोई गैस सिलिंडर से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के गौरीगंज कस्बे को वर्ष 2015 में नगर पालिका घोषित किया गया था। नपा का गठन होने के बाद से शासन यहां रहने वालों को नगरीय क्षेत्र की सुविधाएं देने की कवायद में जुटा है। सुविधाओं में लगातार इजाफा भी हो रहा है। नई कवायद पाइप लाइन से रसोई गैस आपूर्ति की चल रही है। बताया जा रहा है कि भारत पेट्रोलियम कंपनी 40 हजार की आबादी वाले नगर पालिका, गौरीगंज के 8,670 मकानों की रसोई तक पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति करेगी।
नगर पालिका अक्टूबर माह में कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे चुका है। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने पाइप लाइन बिछाने से पहले घर-घर सर्वे कार्य शुरू करा दिया है। नामित संस्था के सदस्य वार्डों में घर-घर जाकर इच्छुक व्यक्तियों से फार्म भरवा रहे हैं। सर्वे करने वाले कर्मचारी लोगों के आधार कार्ड व गैस कनेक्शन पासबुक की छायाप्रति जमा करा रहे है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार प्लांट स्थापित करने के लिए नगर पालिका के आसपास जमीन की तलाश भारत पेट्रोलियम विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। अफसरों के अनुसार नगर पालिका में स्टोरेज प्लांट स्थापित होने तक जगदीशपुर से घर-घर रसोई गैस की आपूर्ति भारत पेट्रोलियम कंपनी द्वारा की जाएगी।


उपभोक्ताओं को मिलेंगी यह सुविधाएं
इस कवायद का लाभ समाज के हर तबके को मिलेगा। लोगों को गैस सिलिंडर पर ट्रांसपोर्ट, अनलोडिंग आदि का अतिरिक्त खर्च उठाने के अलावा भोजन बनने के दौरान गैस समाप्त होने से होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।
कनेक्शन लेने वालों के घर लगेगा मीटरबिजली बिल की तरह रसोई गैस का भी मीटर उपभोक्ताओं के मकान पर लगाया जाएगा। उपभोक्ताओं द्वारा दो महीने में जितनी यूनिट रसोई गैस प्रयोग की जाएगी उसी के अनुसार कंपनी की ओर से बिल देकर भुगतान लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इसका खर्च भी सिलिंडर से कम होगा। पाइप लाइन पहुंचाने में आने वाला खर्च को कंपनी मासिक किस्त में वसूल करेगी।

रखना होगा सुरक्षा मानक का ध्यान
भारत पेट्रोलियम को घर-घर रसोई गैस पाइन लाइन बिछाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। कंपनी को पाइप लाइन बिछाते समय नाली, खड़ंजा आदि क्षतिग्रस्त नहीं होने देने व सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

अवनीश कुमार शुक्ल, अधिशासी अभियंता-नपा गौरीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें