फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 72.14 करोड़ से होगा जिले का विकास

Thu, 06 Apr 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अ​धिकारी व जनप्रतिनि​धि
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में 72.14 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। सदस्यों ने जर्जर सड़क व विजिलेंस टीम की कार्यशैली के अलावा कई अन्य मुद्दे उठाए और सभी मामलों में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने 30 अप्रैल 2022 को आयोजित बैठक में उठाए गए मुद्दों व उनके निस्तारण से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। विकास कार्यों पर चर्चा शुरू हुई तो जन प्रतिनिधियों के निशाने पर लोक निर्माण विभाग, पावर कार्पोरेशन व सिंचाई विभाग आ गया।
जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह कौशिक ने गौरीगंज के प्रमुख दर्शानिक स्थल गढ़ामाफी जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत बार-बार आग्रह करने पर नहीं कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पावर कार्पोरेशन की विजिलेंस टीम की ओर से नियम विरुद्ध छापामारी कर लोगों का उत्पीड़न करने की बात कही। जिपंस मुकेश यादव ने 2010 में मड़ौली के विनोद यादव की शहादत का मुद्दा उठाया। कहा सरकार ने उनके गांव तक पक्की सड़क के साथ गांव का नाम उनके नाम पर करने को कहा था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

मुकेश ने अमटाही-परसोइया व भादर-छीड़ा मार्ग की बदहाली का मुद्दा उठाया। सूखी पड़ी नहर की बात उठाते हुए खंड 49 के एक्सईएन के बैठक में नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की गई। इस पर राजेश अग्रहरि ने खंड 49 के एक्सईएन को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद अन्य मुद्दों को प्राथमिकता से निस्तारित करने की बात कहते हुए बैठक की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
बैठक में जनसुनवाई व अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। वित्तीय वर्ष 2022-23 के पुनरीक्षित बजट 49.40 करोड़ एवं मूल बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 41.49 करोड़ रुपये का अनुमोदन दिया। साथ ही वित्तीय वर्ष जिला पंचायत विकास योजना के लिए 30.65 करोड़ रुपये के खर्च का भी अनुमोदन किया गया।
बैठक में जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर व डीडीओ तेजभान सिंह समेत सभी कई जिपंस व उनके प्रतिनिधि तथा अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें