फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सेमी फाइनल में पहुंची पिंटू इलेवन टीम

Mon, 19 Jan 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। पूरे भुलई का पुरवा बाग में जय मां कालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 (केपीएल-2) के आठवें दिन रविवार को चार मैच खेले गए। पहला मैच मल्लूपुर और पिंटू इलेवन टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पिंटू इलेवन ने गेंदबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन



मल्लूपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 55 रन बनाए। पिंटू इलेवन की टीम ने तीन ओवर तीन गेंद में 56 रन बनाकर आठ विकेट से यह मैच जीत लिया। दूसरा मैच मां कालिका ढाबा और पिंटू इलेवन के बीच खेला। टॉस जीतकर मां कालिका ढाबा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पिंटू इलेवन की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 89 रन बनाए। मां कालिका ढाबा की टीम 86 रन ही बना सकी।


तीसरा मैच उपाध्यायपुर और लालगंज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर उपाध्यायपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 108 रन बनाए। लालगंज की टीम 104 रन ही बना सकी। चौथा मैच पिंटू इलेवन और सिंपल इलेवन के बीच खेला गया। पिंटू इलेवन की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 116 रन बनाए। सिंपल इलेवन की टीम 106 रन ही बना सकी।
विज्ञापन



पिंटू इलेवन की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
सोमवार को सेमीफाइनल मैच सद्दाम इलेवन और उपाध्यायपुर के बीच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम पिंटू इलेवन से फाइनल खेलेगी। इस मौके पर आयोजक रितेश सिंह, अंबेश शुक्ल, रज्जन सिंह, अभय सिंह, निशांत सिंह, सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें