फोटो संख्या 29इन्हौना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बुधवार की सुबह चिलौली गांव के पास पिकअप टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
गौरीगंज थाने के रौजा गांव रवि (45) पिकअप वाहन लेकर लखनऊ जा रहे थे। इन्हौना थानाक्षेत्र के चिलौली के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पहुंचे थे, तभी पिकअप आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने रवि को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई।
पुलिस ने शव व क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रवि के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। एसएचओ कंचन सिंह ने दुर्घटना में रवि के मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है।