फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मालती नदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर के कोलवा करनाईपुर मालती नदी के डैम में नहाते समय एक युवक डूब गया। करीब आधे घंटे बाद मिले युवक को नदी से निकाला गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अमेठी शहर के चांदनी चौक गंगागंज मोहल्ला निवासी कल्लू उर्फ रहमान का पुत्र अमन (18) मंगलवार को अपने नाना हबीब के घर संग्रामपुर थाने के कोलवा मजरे ठेंगहा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, वह अपने कुछ दोस्तों के साथ करनाईपुर गांव के पास मालती नदी पर स्थित डैम में नहा रहा था। वह संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में डूबने लगा। आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीण एवं अन्य लोग शोर सुनकर दौड़े और नदी में खोजबीन शुरू की। अमन को डूबता देखकर लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
संग्रामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुछ दूर पर नदी में बबूल की झाड़ियों में फंसा मिला। नदी से निकालकर अमन को गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि अमन अपने तीन चार दोस्तों के साथ यहां आया था। नहाते समय वह नदी में डूब गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। समझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

पिता कल्लू उर्फ रहमान रिक्शा चलाते हैं तो अमन शहर में फल का ठेला लगाता था। अमन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता के साथ परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। घटना के बाद मां फातिमा, पिता कल्लू का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें