अमेठी सिटी। जनता का गठबंधन मोदी व भाजपा से है। जनता के आशीर्वाद से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। ये बातें बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आवास पर गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के मेदन मवई गांव स्थित सांसद स्मृति ईरानी के आवास पर गृह प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। दोपहर एक बजे वह सीधे सांसद के नवनिर्मित आवास में पहुंचे। वहां पर मंदिर में देवी के दर्शन के बाद घर में परिजनों से बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यहां की सांसद का पता दिल्ली का नहीं बल्कि अमेठी व गौरीगंज का होगा।कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर कहा कि यह स्वार्थी व मौकापरस्त लोगों का गठबंधन है। यह परिवारवादी लोगों का गठबंधन है। जो अपेक्षा है जनता की उसे मोदी जी के नेतृत्व में पूरा करेंगे।
राहुल गांधी चुनाव लड़े तो जमानत होगी जब्त: दानिश अंसारी
अमेठी सिटी। सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अली ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।